कैसे नकारात्मक सोच से छुटकारा पाए: How To Get Rid of Negative Thinking in Hindi (2021)

Spread the love

सकारात्मक सोच का अभाव ही नकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है। और जब यह आप पर हावी हो जाए तब नकारात्मक सोच से छुटकारा पाना जरुरी हो जाता है।

आप चाहे या ना चाहे नकारात्मक सोच का आपके दिमाग मे आना एक आम बात है। लेकिन इन विचारो को आप ध्यान देंगे या नही यह सम्पूर्ण रूप से आप पर निर्भर करता है।

अगर आप बहुत ज्यादा इन negetive विचारो पर ध्यान देते है, यह आपकि आदत बन जाती है। और कौन नही जानता ज्यादा सोचना, नेगेटिव सोचना ही आपमे Overthinker Symptoms का जन्म देती है।

याद रखे selfcontrol सबसे बढ़ा मेथड होता है कुछ छोड़ने या नया शुरू करने का।

नकारात्मक सोच से छुटकारा

आज इस पोस्ट में कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे आप कैसे नकारात्मक सोच से छुटकारा पाए के बारे मे जानेंगे। चलिए देखते है

नकारात्मक सोच को कैसे रोके(how to stop negative thinking)

चलिए देखते है कुछ उपाय –

1.Cut off it technic का इस्तेमाल

विचार कैसे भी हो उनका जन्म मन मे होता है। इसलिए मन ही इसकी पृष्ठभूमि है। लेकिन हमेशा यह सही नहीं है। आस पास के लोगो के Negative सोच मन में बहुत गहरा प्रभाव रखता है। इससे मुक्त होने के लिए cut off it technic एक बेहतरीन उपाय है।

यह एक ऐसी technic है जो आपके negative thinking पर रोक लगाता है । कभी कभी आपको एहसास नहीं होता और एक लम्बे समय तक नकारात्मक सोच के साथ आप घिरे रहते है। लेकिन अचानक आपको महसूस होता है, आप नकारात्मक विचार सोच रहे। ऐसे में फ़ौरन आप उस सोच को काट कर निकले। उसकी जगह नयी अच्छी सोच रखे।

Negative thinking के समय लगातार Cut off it technic का इस्तेमाल आपको नकारात्मक सोच को रोकने मे बहुत असरदार साबित होता है ।

2.सकारात्मक लोगो की संगत

अगर आप सच मे नकारात्मक सोच से छुटकारा चाहते हैं तो सबसे अच्छा तरीका है अपने आस पास सकारात्मक लोगो का घेरा बनाना। उनके साथ वक़्त बिताने से आप और ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी को महसूस करते हैं। एक सकारात्मक सोच आपकी Personality Development में सहायता करता है , नाकि नकारात्मक सोच।

इसलिए नकारात्मक लोगो से दूरी बनाए( मेंटली दूरी ) और सकारात्मक लोगो से जुड़े। यह आपको फ्रेश महसूस कराता है। आपको नकारात्मक सोच से कोशो दूर ले जाता है।

3.खुद को व्यस्त करे

जब किसी Negative सोच से घिर जाते है,खुद को व्यस्त कर लेना सबसे बढ़िया तरीका है। कोई काम जो अच्छा लगे उसमे समय बिताने से आपका माइंड रिलेक्स होता है । लेकिन बैठकर सोचते रहने से यह बहुत देर तक और दूर तक जाता है।

“एक्सप्रेस डॉट के डॉट यूके” के मुताबिक बेकार बैठे रहने के बजाय , फालतू कोई काम अगर आप करने लगते हैं तो आप ज्यादा राहत महसूस करते हैं।

4.टहलना

सोच किसी को कहकर नही आती। इसलिए कुछ समय मे या देर तक जब महसूस हो, निकल पड़े टहलने के लिए। अचानक से जब सोच में छेद पड़ती है आप नई चीज़ो को देखना शुरू करेंगे।

रिसर्च के अनुसार, टहलना, दौड़ना और साइकल चलाना साबसे आसान तीन काम है अपने मूड में सुधार करने का। इससे लोगो मे बिहेबरल और कॉग्निटिव इफ़ेक्ट बनता है जो तनाव को कम करता है।

5.यह दौर भी गुज़र जाएगा

हर समस्या की एक समयसीमा होती है। चाहे कैसा भी हो लेकिन वह दौर जरूर गुज़रता है। जिस तरह किसी समस्या को छोटा समझना सही नही होता। बिना बात के उस बात को ज्यादा सोचकर, समय बर्बाद करना और दुखी होना भी ठीक नही।

अगर मान ले यह दौर भी गुज़र जाएगा , फिर हमेशा नकारात्मक सोच से बचे रहेंगे।

6.म्यूजिक सुने

म्यूजिक सुनना मूड को मिनटों में ठिक कर सकता है,मेडिसिन की तरह। Negetive सोच के समय अगर आप खुशी के या Self-Motivated गीत सुनते हैं तो यकीनन आप इससे बाहर निकल जाएंंगे।

कई शोधों से पता चलता है म्यूजिक सुनना ना सिर्फ positive सोच को बढ़ावा देता है बल्कि Smiling Depression जैसी बीमारी से आपको मुक्ति मिलती है।

7.एक्सरसाइज, योगा, प्राणायाम

रोज़ी योगा, प्राणायाम या हर. जैसे की Massive Weight Loss करना हो, या आप Weight Gain tips ढूंढ रहे है तो येेह हेल्पफुुुल है। हमेशा खुश रहना, इसके साथ ही शारीरिक कसरत नेगेटिव थिंकिंग को रोकने के लिए बहुत ही जरूरी है ।

एक्सरसाइज करने से Happy Hormone जैसे सेरोटोनिन, डोपामाइन रिलीज होते है जो आपके मूड को बूस्ट करता है।

सिर्फ शारीरिक ही नही , मानसिक रूप से भी एक्सरसाइज, योगा, प्राणायाम आपको मज़बूत बनाते हैं।

8.हँसते रहे

किसी इंसान का negetive thinking का बहुत बड़ा कारण उसका हमेशा उदास रहना और ना हसना भी है। जब भी कुछ अच्छा देखे, अच्छा महसूस करे, खुद को हसने से ना रोके। अब science भी लाफ्टर थेरपी की जरूरत और महत्व को मानता है। यह हार्ट, ब्रेन, मूड को बढ़िया बनाता है। और नकारात्मक सोच से छुटकारा पाने का सबसे आसान और किफ़ायती तरीका है।

9.आत्म-विस्वास रखे

नेगेटिव सोच का एक बहुत बड़ा कारण है आप स्वयंम पर विश्वास नही करते। बाहर से कुछ नेगेटिव सोच आपके अंदर प्लांट कर दिए जाते है , और आप उन्हें सच मानकर खुद पर भरोसा करना बंद कर देते है। लेकिन जब ” मैं कर सकता हूँ” यह मान लेते है तो सब कुछ आसान हो जाता है।

जब कुछ निर्णय आप लेते हैं तो यही सकारात्मकता की ओर बढ़ता हुआ कदम है।

10.ध्यान करना या मेडिटेशन

ध्यान या मेडिटेशन फालतू के विचारों से ध्यान को हटाकर आराम और शांति देता है। अपने ध्यान को सिर्फ सांसो के आने जाने पर ध्यान केंद्रित करना आपके नकारात्मक विचारों से दूर करता है। मेडिटेशन की शक्ति इतनी ज्यादा है के सफल लोगों की सुबह की आदते हैं।

11.नगेटिव सोच को पॉजिटिव सोच से बदले

“मैं नही कर सकता “, ” मुझसे नही होगा” यह सोचने के बजाय “हां मैं कर सकता हूँ. यह मुश्किल हो सकता है, देर हो सकता है । लेकिन मैं कर के रहूंगा” यह सोचने लगे और इन्ही शब्दो को बोलते रहे तो यकीनन आप बेकार की सोच से बाहर निकल पाएंगे।

_______

उम्मीद है, आज का यह लेख कैसे नकारात्मक सोच से छुटकारा पाए आपको अच्छा लगा होगा। यहां कुुुछ आसान तरीको को बताया गया है जिसमे आप किसी एक का उपयोग भी आपको negetive thoughts से मुक्ति दिलाता है।

अगर आपका कोई सुझाव या सवाल है comment के जरिये जरुर बताये।

पोस्ट आपको अच्छा लगा तो इसे social media और अपने दोस्तों के साथ shear करना ना भूले।



Spread the love

Mousumi Mitali

मै Mousumi Mitali इस ब्लॉग की फाउंडर हूँ.यह Motivation और Personal Development की ब्लॉग है

You may also like...

5 Responses

  1. Sharukh says:

    Bhoat helpful insight. Thank you so much for this lovely post.

  2. Naman Shukla says:

    Bahut hi useful knowledge di hai mam aapne.😊👍

  3. Smita says:

    Thanks for sharing mam…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *